06071979skm

May 04 2024, 22:18

जल शक्ति बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक, लोक सभा चुनाव को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश,
जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों संग की बैठक आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर स्थित वृंदावन मैरिज हॉल में आज उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों संग बैठक की। इस बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों को घर-घर जाकर वोट मांगने का निर्देश दिया। स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में मतदान की अपील भी किए। लालगंज सीट से वर्तमान सांसद संगीता आजाद को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से संगीता आजाद आज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। आज के समय में जहां लोग टिकट के लिए लाइनों में खड़े रहते हैं और टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत करते हैं वहीं वर्तमान सांसद संगीता आजाद ने नीलम सोनकर को अपने से बेहतर और मजबूत प्रत्याशी बताया और उनको अपना समर्थन दिया यह काबिले तारीफ है। विपक्ष की सरकारों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारों में बहन बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया था। आज भाजपा की सरकार में हर जगह खुशहाली है। बहन बेटियां सुरक्षित हैं। हर जगह कानून का राज है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा सरकार बनने जा रही है। हम चाहते हैं की लालगंज की भी इसमें उपस्थिति हो। भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बूथ अध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, जिला मंत्री रेखा गिरी, कौड़िया मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे, मंडल अध्यक्ष कोयलसा प्रिंस सिंह मोंटी, अरविंद कुमार, भाजपा नेता रामशंकर वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

06071979skm

Apr 11 2024, 07:57

मासूम बच्ची के साथ बाल अपचारी द्वारा किया गया दुराचार, बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में
6 वर्षीय मासूम के साथ एक बाल अपचारी द्वारा रेप किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा मे ले लिया है। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार एक बाल अपचारी द्वारा किया गया । घटना 7 अप्रैल की है। मासूम बच्ची की मां घर से बाहर गई हुई थी कि इसी मौका पाकर बाल अपचारी घर में घुसकर रेप किया। जब मां बाजार से घर वापस आईं तो मासूम का रो रो कर बुरा हाल था। तत्काल इस बात की सूचना थाना कप्तानगंज को दी गई। मामले की जांच में एक बाल अपचारी का नाम प्रकाश में आया जो गांव का ही रहने वाला है। जिसकी उम्र 13 वर्ष है।इस संबंध में कप्तानगंज पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में बूढ़नपुर क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह ने बताया कि सूचना पर बाल अपचारी को पुलिस द्वारा अभिरक्षा मे ले लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।